मुख्य समाचार

ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा शहीदी दिवस – उपायुक्त

ब्यूरो रिपोर्ट, शिमला

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज 30 जनवरी को आयोजित किये जाने वाले शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि शहीदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन 30 जनवरी को ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रातः 10:30 बजे  से किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट एवं गणमान्य व्यक्ति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 बजे शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन भी रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकार रामधुन और भजनों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस एक गरिमापूर्ण दिवस है और उसकी पवित्रता को बनाये रखने के उचित कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस संदर्भ में सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपमंडलाधिकारी शिमला (शहरी) भानु गुप्ता, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा, उपनिदेशक शिक्षा विभाग लेख राज भारद्वाज सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

23 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 day ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago