अपराध /दुर्घटना

HRTC बस चालक ने जहर खाकर की आत्महत्या, RM पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

मंडी (नितेश सैनी),

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के धर्मपुर बस डिपो में तैनात हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक संजय कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मौत से पहले संजय कुमार ने आरएम धर्मपुर विनोद कुमार पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि परिजनों ने इसका एक वीडियो रिकार्ड किया था जोकि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार संजय कुमार कुल्लू जिला का रहने वाला था और वहीं पर ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। संजय की मृत्यु से पहले बनाए गए वीडियो में संजय कह रहा है कि उसे आरएम धर्मपुर विनोद प्रताड़ित कर रहा था। चार महीनों से उसकी सैलरी रोक रखी थी और बार-बार सस्पेंड करने की धमकियां दे रहा था। चालक की मौत से पहले बनाए गए इस वीडियो से अब हिमाचल पथ परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है और जनता द्वारा भी तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

वहीं, जब मृतक चालक संजय कुमार के आरोपों को लेकर आरएम धर्मपुर विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारीज कर दिया। उन्होंने कहा कि चालक को समय पर सैलरी दी जा रही थी और किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जा रहा था। वहीं, यह मामला अब निगम प्रबंधन के उच्चाधिकारियों तक जा पहुंचा है और वहां से जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। एचआरटीसी के डिविजन मैनेजर विनोद ठाकुर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है और इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…

13 hours ago

सिरमौर में पहली बार वन अधिकार कानून के तहत मिलेंगे भूमि पट्टे

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…

13 hours ago

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

20 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

20 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

2 days ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

2 days ago