ब्यूरो रिपोर्ट, किन्नौर
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने किन्नौर जिला की रली ग्राम पंचायत के गौ सदन का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गौधन के लिए खाने व पीने की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उपायुक्त किन्नौर ने कूड़ा संयंत्र पोवारी का भी निरीक्षण किया तथा कचरे के उचित निपटान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कूड़ा संयंत्र के सुचारु संचालन बनाए रखने के भी निर्देश दिए। डॉ अमित कुमार शर्मा ने इसके अलावा पटेल कंपनी द्वारा किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी औचक निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…