Categories: Uncategorized

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),
देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण और पहाड़ी भाषा के संवर्धन को बढ़ावा देना रहा।
समारोह में प्रदेशभर से आए विभिन्न प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही हिमाचल प्रदेश में समाज, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इसी कड़ी में ग्राम कनोग-धंधड़ेल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर निवासी प्रेमपाल आर्य (सेवानिवृत्त आदर्श अध्यापक, राष्ट्रपति सम्मानित, सिरमौर रत्न, कवि, साहित्यकार एवं समाजसेवी) को “देवभूमि शिखर सम्मान” से अलंकृत किया गया।
प्रेम पाल आर्या की यह उपलब्धि शिलांजी पंचायत, राजगढ़ (सिरमौर) क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनका सामाजिक और साहित्यिक योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा नई पीढ़ी को संस्कृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर साइबर ठगों ने सुंदरनगर के व्यक्ति से ठगे 5 लाख रुपए

ब्यूरो रिपोर्ट। सुंदरनगर। साइबर अपराधियों ने बैंक के कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर सुंदरनगर निवासी एक…

19 hours ago

मानसून को लेकर हिमाचल हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को दिए सतर्क रहने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए…

1 day ago

गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर किया भारी वस्तु से वार, मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट । बद्दी। पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत भटौली खुर्द में किराए के मकान…

2 days ago

800 लोगों की डाक दबाकर बैठा था डाकिया, कमरे से मिले कॉल लेटर और ATM कार्ड

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। अगर आप भी लंबे समय से अपनी जरूरी डाक, नौकरी के कॉल…

2 days ago

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के गिरीपुल में स्थित हरि ओम गोशाला के समीप सहानी…

3 days ago