Categories: Uncategorized

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ),

आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के आंतरिक प्रकोष्ठ समिति एवं केंद्रीय छात्र परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर जीवन रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के मुख्य कर्ताधर्ता केंद्रीय छात्र परिषद अध्यक्ष शुभम रहे, जिनके कुशल नेतृत्व में पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सपना, मनीषा एवं उनके समूह द्वारा प्रस्तुत नाटी ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त दीक्षा एवं समूह द्वारा पंजाबी ग्रुप डांस ने उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। अध्यक्ष शुभम ने पश्चिमी गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिमरन भारती ने अपनी मधुर आवाज में ग़ज़ल प्रस्तुत की, जिसे खूब सराहा गया। मनीषा और अंजलि की युगल नाटी प्रस्तुति ने पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। वहीं अभिषेक एवं समूह द्वारा समूह नाटी गीत ने कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया।

अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर जीवन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने केंद्रीय छात्र परिषद पदाधिकारियों और आंतरिक प्रकोष्ठ समिति टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर डॉ वेदप्रकाश, प्रो देवेन्द्र, प्रो संदीप कुमार कनिष्क, डॉ सरिता, प्रो अजय, प्रो अम्बरा, डॉ विनोद, प्रो मनोज, प्रो पूनम, प्रो पथिक, प्रो ओम, प्रो कविता, सहायक पुस्तपाल श्री सुभाष, ग्रेड वन श्री तपेंद्र, लिपिक अनीता और समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा

Himachal Darpan

Recent Posts

25 वर्षों बाद जिला परिषद कुल्लू पर भाजपा का कब्जा तय, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बनेगा भाजपा समर्थित नेतृत्व

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू। जिला परिषद कुल्लू में 25 वर्षों के लंबे…

1 day ago

नशामुक्त, शाकाहारी और सदाचारी समाज से ही आएगी खुशहाली, चिंतपूर्णी में सत्संग के दौरान दिया संदेश

ऊना ( अक्की रतन , सवाददात ) चिंतपूर्णी (हिमाचल प्रदेश)। देश-विदेश में सत्संग के माध्यम…

1 day ago

कृषि परामर्श: लाहौल घाटी के बागवानी किसानों हेतु उर्वरकों एवं कीटनाशकों का संतुलित उपयोग

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), लाहौल घाटी के किसान बागवानी फसलों में उर्वरकों…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर भारत सरकार एवं निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन…

2 days ago

रेणुका झील में डूबे युवक का शव बरामद, सेना के गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

हेमंत चौहान (ददाहु) श्री रेणुका जी झील में नहाते समय लापता हुए युवक का शव…

2 days ago

हिमाचल में देर रात भूकंप के तेज झटके, चंबा रहा केंद्र; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात अचानक धरती कांप उठी। रात करीब 10 बजे…

2 days ago