मुख्य समाचार

प्रदेश सरकार ने गोबर खरीद गारंटी को किया पूरा

मंडी (नितेश सैनी),

आम के आम और गुठलियों के दाम, इस कहावत को चरित्रार्थ करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसान पशु पालकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गोबर खरीद गारंटी को धरातल पर उतार दिया है। जिससे किसान पशुपालक अब सीधे तौर पर लाभान्वित होने लगे हैं। प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने एक ओर जहां प्रदेश के पशुपालकों के उत्थान व अर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दूध के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्वि की है, वहीं, पशुपालकों से पशुओं के गोबर की भी खरीद की जा रही है ताकि इसके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके और लोग पशुधन के महत्व को भी समझ सकें। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी, जनहितैषी इस गोबर खरीद गारंटी को प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषि संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत गोबर समृद्वि योजना के नाम से धरातल पर उतारा गया है। योजना के तहत किसान पशुपालकों से सीधे तौर पर कृषि विभाग के माध्यम से 3 रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से पशुपालकों से गोबर की खरीद की जाने लगी है और उन्हें इसका भुगतान सीधेे तौर पर उनके बैंक खाते में किया जा रहा है।

मंडी जिला के करसोग उपमंडल में भी गोबर समृद्वि योजना के तहत किसान पशुपालकों से गोबर की खरीद जा रही है। करसोग की ग्राम पंचायत भडारनू की रहने वाली प्रोमिला देवी और राधू देवी ने गोबर समृद्धि योजना के अन्तर्गत कृषि विभाग के करसोग स्थित कृषि फार्म को गोबर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया है। दोनों लाभार्थी पशुपालक महिलाओं द्वारा लगभग 8 किवंटल गोबर कृषि विभाग को बेचा गया है। गोबर की खरीद कृषि विभाग के करसोग स्थित कृषि फार्म में की गई है।

भडारनू निवासी प्रोमिला देवी और राधू देवी ने योजना के संबंध में बताया कि राज्य सरकार द्वारा यह बहुत ही अच्छी योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग करसोग के अधिकारियों ने कुछ समय पूर्व योजना की जानकारी प्रदान कर गोबर खरीदने के लिए उनसे संपर्क किया। पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि राज्य सरकार उनके पशुओं का गोबर खरीद रही है। लेकिन अधिकारियों के इस बारे में जानकारी देने के पश्चात प्रोमिला देवी ने कृषि विभाग को 3 रुपए प्रति किलो की दर से साढ़े चार क्विंटल गोबर प्रदान किया। जिससे उन्हें लगभग 1350 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पैसों का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया गया है जबकि राधू देवी ने लगभग साढ़े तीन किवंटल गोबर बेच कर लगभग 1050 रुपये की धनराशि प्राप्त की है। भडारनू निवासी प्रोमिला देवी और राधू देवी योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार को पशुओं का गोबर उपलब्ध करवाने वाली करसोग क्षेत्र की पहली लाभार्थी भी बनी हैं। दोनों लाभार्थियों ने आमजन के हित में पशुधन से जुड़ी हुई कल्याणकारी योजना लाने के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है, वे ऐसे लोगों के बारे में सोचते हैं जो पशुपालन से अपना जीवन निर्वहन कर रहे हैं।

कृषि फार्म करसोग के प्रभारी नरेश चंदेल ने बताया कि गोबर खरीद योजना के तहत करसोग में पशुपालकों से गोबर की खरीद शुरू कर दी गई है। क्षेत्र का कोई भी किसान पशुपालक कृषि फाॅम में संपर्क कर योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर पर अपने पशुओं का गोबर बेच कर लाभ अर्जित कर सकता है। उन्होेंने बताया कि योजना के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

14 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

3 days ago