मुख्य समाचार

ठियोग में 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने 76.050 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिमला जिला में पुलिस की मिशन क्लीन अभियान के तहत नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस आए दिन नशा तस्करों पर दबोच रही है। ताजा मामला शिमला जिला के ठियोग में सामने आया है। जहां एक महज 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने 76.050 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस की एक टीम गश्त पर थी । इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शिमला से ठियोग की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस ने युवक को दबोचने के लिए जाल बिछाया। युवक जैसे ही अपनी बाइक CH 01 CP 7096 से रहीघाट के समीप पहुंचा तो पुलिस ने सन्दिग्धता के आधार युवक को जांच के लिए रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने युवक की तलाशी ली और तलाशी के दौरान युवक से 76.050 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसने अपनी पहचान हर्ष सैनी उम्र 20 साल , निवासी हाउस नं 74 ,गली नम्बर 2, मकतुलपुर, संजय गांधी कॉलोनी ,रुड़की ,हरिद्वार , उत्तराखंड के रहने वाले के रूप में बताई है। उधर DSP ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक को पुलिस ने भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

3 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

20 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

20 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

21 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

21 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

21 hours ago