शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बलद्वाड़ा क्षेत्र के मठ गांव के विपुल शर्मा को विकसित भारत कार्यक्रम के फाइनल चरण में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के चयनित किया गया है। यह आयोजन 10 से 12 जनिरी 2025 तक होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे। बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी विपुल शर्मा ने इस प्रतियोगिता के तीन कठिन चरणों को सफलतापूर्ण पार किया है। पहला चरण क्विज परियोगिता का था, जबकि दूसरा चरण निबंध लेखन का था। तीसरे चरण में प्रतियोगियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन देनी थी। इन सभी चरणों में उत्कृठ प्रदर्शन के आधार पर विपुल को इस फाइनल चरण में भाग लेने का गौरव प्राप्त हुआ है। फाइनल चरण में विपुल का विषय ‘ कृषि उत्पादकता में वृद्धि’ है, जिसमें कृषि उत्पादकता को बढाने और देश के विकास लक्ष्यों में योगदान देने के लिए अपने अभिनव विचार और समाधान प्रस्तुत करेंगे। विपुल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य और देश का मान बढाने के अपने संकल्प को दोहराया है। विपुल शर्मा की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के युवाओं की क्षमता और राज्य की कृषि और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…