शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
शिमला जिला में पुलिस की मिशन क्लीन अभियान के तहत नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस आए दिन नशा तस्करों पर दबोच रही है। ताजा मामला शिमला जिला के ठियोग में सामने आया है। जहां एक महज 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने 76.050 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस की एक टीम गश्त पर थी । इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शिमला से ठियोग की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस ने युवक को दबोचने के लिए जाल बिछाया। युवक जैसे ही अपनी बाइक CH 01 CP 7096 से रहीघाट के समीप पहुंचा तो पुलिस ने सन्दिग्धता के आधार युवक को जांच के लिए रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने युवक की तलाशी ली और तलाशी के दौरान युवक से 76.050 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसने अपनी पहचान हर्ष सैनी उम्र 20 साल , निवासी हाउस नं 74 ,गली नम्बर 2, मकतुलपुर, संजय गांधी कॉलोनी ,रुड़की ,हरिद्वार , उत्तराखंड के रहने वाले के रूप में बताई है। उधर DSP ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक को पुलिस ने भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…