Categories: Uncategorized

56 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज, 2025 में ठगी के मामलों में रिकॉर्ड उछाल; एआई की मदद से भी लोगों को निशाना बना रहे साइबर अपराधी

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये की चपत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी का जाल लगातार पैर पसार रहा है। शातिर ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश का लालच, बैंक खाते अपडेट करने के नाम पर ठगी और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए अपनों की आवाज और चेहरा कॉपी कर लोगों को ठगने के मामले सामने आ रहे हैं। हालात यह हैं कि पिछले छह वर्षों में साइबर ठग प्रदेश के लोगों को करीब 390 करोड़ रुपये का चूना लगा चुके हैं।

साइबर क्राइम सेल के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 से लेकर 20 अक्तूबर 2026 तक प्रदेश में साइबर ठगी से संबंधित कुल 56,002 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन शिकायतों के जरिए 389.54 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि समय के साथ साइबर अपराधियों का नेटवर्क और उनके ठगी करने के तरीके लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2021 में साइबर ठगी की महज 136 शिकायतें दर्ज हुई थीं। इसके बाद वर्ष 2022 में 1,280, वर्ष 2023 में 2,702 और वर्ष 2024 में 10,524 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, वर्ष 2025 में यह आंकड़ा अचानक बढ़कर 18,706 तक पहुंच गया। वर्ष 2026 में भी 20 अक्तूबर तक 12,654 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इससे साफ है कि साइबर अपराध अब प्रदेश के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।

वर्ष 2026 में दर्ज शिकायतों के तहत लोगों से 89.22 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। हालांकि साइबर क्राइम सेल ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंक खातों में 72.71 करोड़ रुपये होल्ड करवाने में सफलता हासिल की है, जबकि अब तक 1.86 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है। इसके बावजूद ठगी की रकम और वास्तविक रिकवरी के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है।

एसपी साइबर क्राइम अमित यादव ने बताया कि लोग अक्सर डर, लालच और जागरूकता की कमी के चलते साइबर ठगों के जाल में फंस जाते हैं। ठग कभी पुलिस या सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते हैं, तो कभी निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देते हैं। इसके अलावा बैंक खाते और केवाईसी अपडेट करने के नाम पर भी लोगों की निजी जानकारी हासिल कर खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या निवेश के लालच में आकर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और निजी विवरण साझा न करें। यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो बिना समय गंवाए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड करवाने और रिकवरी की संभावना बढ़ सकती है।

साइबर ठगी के बढ़ते आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही भी लोगों की जीवनभर की कमाई पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में सतर्कता ही साइबर अपराधियों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

15 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

16 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

16 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

16 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

16 hours ago