मंडी (नितेश सैनी),
मंडी पुलिस जहां नशा के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, तो कुछ नशा तस्कर अब पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही मामला उस समय मंडी में देखने को मिला जब मंडी पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए 3 आरोपीयों में से 2 आरोपियों को स्वास्थ्य जांच के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया। यहां जांच के दौरान एक आरोपी ने भागने की कोशिश की परन्तु वह नाकाम रहा। महज चंद ही मिनट में आरोपी को अस्पताल परिसर में पकड़ लिया गया।
मामला मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। जब आरोपियों के स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था। थोड़ी देर अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा पर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के भागने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी भागने का प्रयास कर रहा है और इस दौरान लोगों की काफी भीड़ भी उमड़ी है।
बता दें कि हाल ही में मंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को पधियूं गांव से 22.3 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया | इन तीनों को ही चिट्टे के सेवन की लत भी है | पुलिस की हिरासत में जब इन्हें चिट्टा नहीं मिला तो इनकी तबीयत बिगड़ने लग गई | दो आरोपियों को स्वास्थ्य जांच के लिए जोनल हास्पिटल मंडी ले जाया गया था।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…