Uncategorized

विधायक लोकेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 305 के निर्माण के लिए 531.41 करोड रुपए की रखी मांग

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मन्त्री नितिन जयराम गडकरी के समक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग-305 के तहत सैंज-लूहरी-औट के विस्तारीकरण एवं भू-अधिग्रहण की विस्तृत परियोजना की कुल लागत के लिए 531.41 करोड़ रूपये की मांग रखी । विधायक लोकेन्द्र ने बताया कि इस सडक से संबंधित सारे कागजात केंद्रीय कार्यालय के लिए प्रेषित किए जा चूके हैं बस बजट का प्रावधान होना बाकि है उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए जल्द बजट की स्वीकृति प्रदान की जाएगा । विधायक लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि यह राजमार्ग प्रदेश का एक प्रमुख मार्ग है जिसका लाभ प्रदेश के अधिकांश जिलों की जनता को मिलेगा। साथ ही उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 के तहत प्रस्तावित जलोड़ी पास सुरंग की एलाइनमेंट की स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया और केंद्रीय मंत्री से इस प्रोजेक्ट मे तेजी लाने का भी आग्रह किया । विधायक लोकेन्द्र कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र आनी कि विभिन्न सड़कों, पुलों परियोजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श कर उनके लिए जल्द से जल्द राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

1 hour ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

5 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

7 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

9 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago