अपराध /दुर्घटना

नगल देवी ठियोग में 41.7ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के चार लोग गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिमला में नए साल का जश्न मनाने हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे है। इसी बीच सैलानियों के वेश में पंजाब के चार चिट्टा तस्कर शिमला पहुंचे थे। इन तस्करों को शिमला पुलिस ने चिट्टे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 41.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठियोग के नंगलदेवी में ठियोग थाना की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को नंगल देवी में पंजाब नंबर की एक गाड़ी पीबी 13 एएन 0053 की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कार में सवार चार युवकों के पास से 41.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी युवकों की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र महिंदर पाल सिंह निवासी न्यू सीपरी गली नंबर-1 वार्ड नंबर 23 न्यू शिव पुरी बग्गा कलां संतोष नगर लुधियाना पंजाब, जतिन पुत्र सतीश कुमार निवासी बिंद्रा कॉलोनी संतोष नगर लुधियाना पंजाब, करन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी संतोषनगर लुधियाना पंजाब, नवीन पुत्र सुरेश कुमार निवासी बिंद्रा कॉलोनी संतोष नगर लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने इन युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह शिमला में किसे चिट्टा बेचने वाले थे। वहीं इन युवकों के बैंक खाते व काल डिटेल भी पुलिस खंगालेगी। बताया जा रहा है कि इस मामले में भी शिमला पुलिस जल्द अन्य गिरफ्तारियां कर सकती है। शिमला में नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मिशन क्लीन शुरू किया है। इस मिशन के तहत शिमला पुलिस इस वर्ष 1300 के करीब आरोपियों को गिरप्तार कर चुकी है। वहीं साढ़े 6 किलों के आसपास चिट्टा भी बरामद किया गया है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। एसपी शिमला संजीव गांधी के का कहना है कि 2025 में भी नशेड़ियों के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

15 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

15 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

16 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

16 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

22 hours ago