मुख्य समाचार

प्रगति आईटीआई राजगढ़ में नव वर्ष 2025 कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर),
नव वर्ष 2025 के आगमन पर प्रगति आईटीआई राजगढ़ में नव वर्ष के स्वागत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । भूतपूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर कोमल कुमार कोहली ने शारदा मां की पूजा अर्चना करते हुए दीप प्रज्वलित कर सभी स्टाफ और छात्र-छात्राओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का आरंभ किया। छात्र-छात्राओं द्वारा शारदा मां की वंदना की गयी । प्रशिक्षार्थियों ने नाटी “बागो दी पाकी आच्छयो” से सबको आनंदित कर वाह – वाही लूटी। अखिल कुमार ग्रुप ने भी “हामे लागे ता देखणे रे चाओ” नाटी से सबको झूमने पर मजबूर किया। कंप्यूटर की छात्राओं ने भी डांडिया नृत्य की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी । दीपक कुमार, अखिल कुमार, रजनी और नीतिका ने नव वर्ष के शुभ अवसर  पर कविताएं और निबंध प्रस्तुत किये। संस्थान के प्रधानाचार्य अजय वर्मा और प्रशिक्षक आशीष कुमार प्रीतिका, दीक्षा मैडमों ने बच्चों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago