शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आर्थिक सुधारों के नायक एवं प्रणेता डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। अपने शोक सन्देश में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह वैश्विक अर्थव्यवस्था के शिल्पकार, सादगी और सरलता के महाधनी और भारत की विशिष्टता को विश्व पटल पर विराजमान करने वाले महामानव थे।
कुलदीप पठानियां ने कहा मैं अपनी ओर से विनम्रता की बेमिसाल शख्स्यित, बेजोड़ अर्थशास्त्री तथा सौम्य व्यक्तित्व के मालिक डॉ मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित करता हूँ।कुलदीप पठानियां ने कहा कि विश्व ने डॉ मनमोहन सिंह के रूप में एक महान नेता को खो दिया है, जिन्हें पूरा विश्व इतिहास में याद रखेगा तथा उनके आर्थिक सुधारों की हमेशा मिसालें पेश की जाएँगी। पठानियां ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का वित्त मंत्री तथा प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल स्वर्णिम एवं र्स्वोच्च कार्यकाल रहा है, जिसे पूरा विश्व कभी भुला नहीं पाएगा। पठानियां ने पवित्र दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की ईश्वर से कामना की है। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…