मुख्य समाचार

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजकुमार चौधरी ने किया रामपुर परियोजना का दौरा

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजकुमार चौधरी द्वारा रामपुर परियोजना का दौरा किया गया | विकास मारवाह, मुख्य महाप्रबंधक/परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस द्वारा सर्वप्रथम उनका अभिनन्दन किया गया और परियोजना दौरे के लिए धन्यवाद प्रकट किया | चौधरी ने पॉवर हाउस का दौरा किया और मारवाह ने उनसे तकनीकी जानकारी साँझा की और साथ ही परियोजना से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के विषय में भी अवगत करवाया | चौधरी ने रामपुर एचपीएस टीम कि सी.ओ.डी के 10 वर्ष पूरे होने कि बधाई दी | उन्होंने डिजाईन एनर्जी कि उपलब्धि पर भी सराहना करते हुए सभी को बधाई दी | चौधरी ने आशा प्रकट की कि रामपुर एचपीएस इसी प्रकार निरंतर नए आयाम छूता रहे और नए लक्ष्यों को बनाकर देश की प्रगति में निरंतर एक अहम भूमिका निभाता रहे | उन्होंने यह भी आह्वाहन किया की रामपुर एचपीएस अपनी उत्पादन क्षमता को बरक़रार रखते हुए उत्तरोतर और भी नए आयाम कायम करेगा | उनहोंने विशेष तौर पर ओ.एंड.एम टीम की सक्रियता एवं कुशलता की सराहना की | इस उपलक्ष्य पर कार्यकारी निदेशक, संदीप कुमार, एनएचपीसी एवं रामपुर एनएचपीसी के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

59 minutes ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago