अपराध /दुर्घटना

मंडी : सुहाग के जोड़े में पत्नी ने दी शहीद पति को अंतिम विदाई

मंडी (नितेश सैनी),

मंडी जिला के जोगिंदर नगर उपमंडल से तालुक रखने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के इंस्पेक्टर ज्ञान चंद का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया गया। विकास खंड चौंतड़ा के मोक्षधाम में गुरुवार को हिंदू रीति-रिवाजों के तहत यह अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और सैकड़ों लोगों ने उनकी पार्थिव देह को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी सुभद्रा ने सुहाग के जोड़े में रोते-बिलखते अपने पति को अंतिम विदाई दी। “भारत माता की जय” और “ज्ञान चंद अमर रहें” के नारों के बीच पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना रहा। उनके दोनों बेटे अक्षित और अतुल कोंडल ने पिता की पार्थिव देह को कंधा दिया और अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। उनके निधन पर विधायक प्रकाश राणा, एसडीएम मनीष चौधरी, और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

शहीद इंस्पेक्टर ज्ञान चंद की पार्थिव देह गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से उनके गांव टिकरी मुशैहरा पंचायत लाई गई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने उनके सम्मान में सलामी दी। दोपहर 12 बजे मोक्षधाम में हिंदू रीति-रिवाज के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञान चंद, जो छत्तीसगढ़ में तैनात थे, छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में पालमपुर के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अवसर पर तहसीलदार जोगिंदर नगर डॉ. मुकुल शर्मा, पंचायत प्रधान रविंद्र, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, और भाजपा पदाधिकारियों समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

3 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

20 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

20 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

21 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

21 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

21 hours ago