Uncategorized

एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर धर्मपुर में सम्पन्न

राजगढ़ विद्यालय का रहा शानदार प्रदर्शन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
वैद्य सूरत सिंह स्मारक उत्कृष्ट संस्थान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-209 16 दिसंबर से 25 दिसंबर तक पाइन ग्रोव स्कूल धर्मपुर जिला सोलन में आयोजित हुआ। सीटीओ राजेश भारत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में लगभग 396 संख्या थी, जिसमें लगभग 20 विद्यालय तथा महाविद्यालय ने भाग लिया | जिसमें हमारे विद्यालय के 43 कैडेट्स, 28 जूनियर डिवीजन तथा 15 जूनियर विंग कैडेट्स ने भाग लिया। उन्होंने ने बताया कि एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी) 209 का आयोजन कमांडिंग ऑफिसर राजीव थॉमस फर्स्ट एचपी बॉयज बटालियन एनसीसी सोलन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति में सुधार करना,सैन्य अभ्यास और रणनीति का सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना, नेतृत्व और टीमवर्क कौशल को बढ़ाना, जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना तथा देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को विकसित करना ईत्यादि रहता है।

विद्यालय के 396 कैडेट में से ड्रिल में जूनियर डिवीजन में कैडेट आदित्य चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर विंग में कैडेट सुहानी ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फायरिंग कंपटीशन में कैडेट संजीव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वॉलीबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा एथलीट में 200 मीटर में कैडेट महक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त टैलेंट हंट के लिए कैडेट महक, कैडेट साक्षी, कैडेट विपाक्षी, कैडेट हर्षिका तथा कैडेट सुनिधि को सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में चुना गया। इन सभी उपलब्धियां के लिए प्रधानाचार्य कांता चौहान ने कहा कि लगभग 20 वर्षों से हमारे विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स लगातार ड्रिल में प्रथम तथा अन्य गतिविधियों में अच्छा स्थान प्राप्त कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने एनसीसी शिविर में गए सभी कैडेट्स तथा इनके अधिकारी राजेश भारत को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago