खेल जगत

बीड़-बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से बढ़ी हिमाचल की प्रतिष्ठा : आर.एस. बाली

बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम पैराग्लाइडिंग साइटों में शुमार

बीड़-बिलिंग :- जिला कांगड़ा के बेड बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने किया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल विशेष रूप में उपस्थित रहे।
आठ दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. और मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने बिलिंग से हरी झंडी दिखाकर किया।


इस अवसर पर आर. एस. बाली ने कहा कि बीड़ बिलिंग दुनिया की सर्वोत्तम, विचित्र और लंबी साइट होने के कारण दुनिया भर के पैराग्लाइडरों का पसिंददा स्थान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में पैराग्लाइडिंग का विश्वस्तरीय आयोजन होना देश तथा प्रदेश के लिये गौरव की बात है और इसके आयोजन से दुनिया में हिमाचल की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच से प्रदेश को अलग पहचान दिलाकर हिमाचल को निरंतर आगे बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा प्रदेश में सहासिक खेलों गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार इनके आयोजनों में हर सम्भव सहयोग कर आयोजकों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि बीड़ बिलिंग में 2015 के पश्चात एक बाद फिर पैराग्लाइडिंग की विश्वस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने से यहां के लोगों को आर्थिक रूप में लाभ होने के साथ-साथ यहां के स्थानीय पायलटों को विश्व के बेहतरीन पैराग्लाइडिंग पायलटों को देखने के साथ उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।


उन्होंने कहा कि बीड़-बिलिंग घाटी देवी-देवताओं की भूमि होने के चलते, यहां सभी प्रतिभागियों पर देवताओं का विशेष आशीर्वाद बना रहता है। प्राकृतिक सौंदर्य और प्रदेश की अमूल्य संस्कृति की झलक दुनियां भर के लोगों को देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे स्थानों के विकास और सुविधाओं के सृजन को विशेष प्रयास कर रही है इसके अतिरिक्त प्रदेश में अनछूहे पर्यटक स्थलों की भी पहचान की जा रही है।


उन्होंने कहा कि बीड़ लैंडिंग साइट के लिये 60 लाख और अन्य सुविधाओं के लिये पर्यटन विभाग की ओर 7 लाख जारी किया गया है। इसके अलावा उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये 35 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने खीर गंगा घाट पार्किंग में लिफ्ट लगाने की भी घोषणा की।


इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने आर. एस. बाली स्वागत किया और कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विशेष प्रयासों से बैजनाथ की बीड़ बिलिंग घाटी के लिए पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन सम्भव हुआ है।

प्रतिभागियों की सुरक्षा और प्रतियोगिता की सफलता को हवन

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता की सफलता, सुरक्षा और सुखशांति से आयोजन के लिये शान्ति हवन का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति और परम्परा के अनुसार सभी  की सुरक्षा के लिये आयोजित हवन में विदेशी पैराग्लाइडिंग प्रतिभागियों ने हवन में भाग लिया।

26 देशों के 94 मानव परिंदे दिखाएंगे दमखम

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में 26 देशों के 94 पायलट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 32 भारतीय प्रतिभागियों सहित 7 महिला प्रतिभागी भी शामिल हैं। आठ दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं। दो हेलीकॉप्टर, 7 स्वास्थ्य टीमें एम्बुलेंस सहित, 6-6 रेस्क्यू और रेट्रीवल टीमें तैनात की गई हैं। जो अटल विहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से प्रशिक्षित लोगों की है।

बीड़ कार्निवल से हिमाचल की संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के मनोरंजन और विदेशी मेहमानों को समृद्ध भारतीय और देव भूमि हिमाचल की संस्कृति से रूबरू करवाने के लिये कार्निवाल की घोषणा की थी। 6 से 8 नवम्बर तक लैंडिंग साइट बीड़ में कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

   इस अवसर पर बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक सुरिंदर काकू, प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविन्द्र बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष 

वीरेंदर जम्वाल, आयोजन निदेशक सुरेश ठाकुर, महासचिव चमेल सिंह, अंकित सूद, ऐरो क्लब ऑफ इंडिया के ऑब्ज़र्वर अरविंद ओक, पीडब्ल्यूसीए के अध्यक्ष गोरान दिमिशकोव्स्की,
स्कोरर डेनियल डिमोव ,सुरक्षा एवं पुनर्प्राप्ति प्रबंधक इवान लुकानोव, अन्ना बर्गर, एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर, डीएसपी अनिल शर्मा, सीएमओ डॉ राजेश गुलेरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, इलाके के गणमान्य लोग और 26 देशों के प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago