निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़ : सहकारी बैंक शाखा नौहराधार में नाबार्ड के सौजन्य से ‘मंगला देवी आई० टी०आई० नौहराधार में एक ‘वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शाखा प्रबंधक उमेद सिंह कवर तथा सह प्रबंधक विशाल आर्य ने आईटीआई के विद्यार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीई प्रधानाचार्य रविन्द्र ठाकुर ने की।
सर्वप्रथम शाखा प्रबंधक उमेद सिंह कंवर ने बैंक की विभिन्न जमा योजनाओं की विस्तार से चर्चा की जैसे बचत खाता, सावधि जमा योजना, सपनों का संचय, दैनिक जमा योजना आदि।
इसके उपरांत उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के लाभ तथा इसके इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में अवगत करवाया ।
तत्पश्चात् उच्च शिक्षा हेतू दी जाने वाली ऋण सुविधा के विषय तथा स्वरोजगार हेतू दिए जाने वाले ऋण की जानकारी दी अलग अलग तरह के राइनर में किस प्रकार वित्तीय अनुशासन होना चाहिए इस पर भी प्रकाश डाला गया।सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओ जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाः प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी दी, इस साक्षरता शिविर में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…