मुख्य समाचार

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या रही हिमाचली कलाकारों के नाम

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

ब्युरो रिपोर्ट : राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा ने बतौर स्टार गायक अपनी कला से सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा। इसके अलावा कुमार साहिल एवम गौरव कौंडल ने भी अपनी कला से सभी को मनमोहित किया।
इस अवसर पर मिस किन्नौर प्रतियोगिता के तीसरे व चौथे राउंड का आयोजन किया गया जिसमें रूबी नेगी ने मिस किन्नौर का खिताब अपने नाम किया तथा सुनीता द्वितीय रनर-अप व सुरभी प्रथम रनर-अप रही। महिला कल्याण परषद की सलाहकार सुशीला नेगी ने मिस किन्नौर 2024, प्रथम रनर अप व द्वितीय रनर अप को क्राउन पहना कर सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के तीसरे दिन महा-नाटी का भी आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी व उनकी धर्म पत्नी एवं महिला कल्याण परषद की सलाहकार सुशीला नेगी उपस्थित रहे।
इसके अलावा तीसरी सांस्कृतिक संध्या में किन्नौर के कलाकारों एवं हिमाचल के कलाकारों ने अपने हुनर से सभी को मंत्रमुग्ध किया जिसमें अनिल शर्मा, रोजी शर्मा, रमना भारती, किशन वर्मा व तांत्रा बॉयज ने अपने गायन के माध्यम से सभी को थिरकने पर मजबूर किया।
इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्षा प्रिया नेगी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, एपीएमसी के निदेशक उमेश नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस, पूह ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेम नेगी, कुलवंत नेगी, अधिवक्ता प्रताप नेगी, पंचायत जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago