Uncategorized

मंगला देवी आई० टी०आई० नौहराधार में सहकारी बैंक द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़ : सहकारी बैंक शाखा नौहराधार में नाबार्ड के सौजन्य से ‘मंगला देवी आई० टी०आई० नौहराधार में एक ‘वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शाखा प्रबंधक उमेद सिंह कवर तथा सह प्रबंधक विशाल आर्य ने आईटीआई के विद्यार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीई प्रधानाचार्य रविन्द्र ठाकुर ने की।
सर्वप्रथम शाखा प्रबंधक उमेद सिंह कंवर ने बैंक की विभिन्न जमा योजनाओं की विस्तार से चर्चा की जैसे बचत खाता, सावधि जमा योजना, सपनों का संचय, दैनिक जमा योजना आदि।
इसके उपरांत उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के लाभ तथा इसके इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में अवगत करवाया ।
तत्पश्चात् उच्च शिक्षा हेतू दी जाने वाली ऋण सुविधा के विषय तथा स्वरोजगार हेतू दिए जाने वाले ऋण की जानकारी दी अलग अलग तरह के राइनर में किस प्रकार वित्तीय अनुशासन होना चाहिए इस पर भी प्रकाश डाला गया।सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओ जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाः प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी दी, इस साक्षरता शिविर में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

श्री रेणुका जी में 3 नई पंचायतों के गठन से विकास को मिलेगी रफ्तार: विनय कुमार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…

13 hours ago

विषय एक सप्ताह, सात मुकदमे, बारह गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), “युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस…

14 hours ago

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

16 hours ago

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

17 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

17 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

18 hours ago