Categories: Uncategorized

खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन पीएम श्री उत्कृष्ट संस्थान वैद्य सूरत सिंह स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ मे आयोजित किया गया

राजगढ़ :– जिला सिरमौर के राजगढ़ खंड के विद्यालयों का खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन पीएम श्री उत्कृष्ट संस्थान वैद्य सूरत सिंह स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ मे आयोजित किया गया। जिसमे नगर पंचायत राजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एवं विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष दिनेश आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप मे मेले का शुभारम्भ किया।साथ ही विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किये।बाल मेले के समन्वयक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले मे राजगढ़ खंड (ब्लॉक ) के पांच कलस्टर मे आयोजित मेलो के विजेता छात्रों ने खंड स्तर पर भाग लिया। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे सांस्कृतिक नृत्य मे राजगढ़ कलस्टर प्रथम, पाबियाना द्वितीय और फागु तृतीय रहा।क्विज मे भी राजगढ़ कलस्टर ने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि पबियाना द्वितीय औऱ सनौरा तृतीय रहा। एकल गायन मे राजगढ़ की सुगंधि पहले, वंशिका फागु दूसरे ओर समर सनोरा तीसरे स्थान पर रही। इसी क्रम मे नाटक मंचन मे क्रमशः राजगढ़, पबियाना औऱ फागु पहले, दूसरे औऱ तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान प्रोजेक्ट मे पबियाना कलस्टर की परिधि पहले, आदर्श राजगढ़ दूसरे ओर कनिका व ख़ुशी तीसरे स्थान पर रहे।टीएलएम प्रोजेक्ट मे इशिता राजगढ़ ऐंजल फागु औऱ वंशिका व हिमानी पबियाना पहले, दूसरे ओर तीसरे पायदान पर रहे।शतरंज मे हुई जबरदस्त प्रतियोगिता मे राजगढ़ विद्यालय की 6 कक्षा की मनावी राज ने सबको पछाड़ विजेता हुई , जबकि फागु की ख़ुशी उपविजेता बनी।इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य कांता चौहान ने मुख्य अतिथि सहित आये मेहमानों का स्वागत किया।जबकि मुख्य अतिथि दिनेश आर्य ने समस्त प्रतिभागियों को प्रतियोगिता मे सम्मिलित होने सहित विजेताओं को बधाई दीं।कहा कि वर्तमान मे सरकार छात्रों को गुनात्मक शिक्षा के साथ क्षमता वर्धन कि दिशा मे अनेक कार्यक्रमों आयोजित करवा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करवा रही है।छात्रों को मंच प्रदान करने के पीछे उनकी झिझक खत्म करने ओर उनमे छुपी क्षमताओं को बाहर निकलना मुख्य है।इस अवसर पर पूर्व बीडीसी सदस्य व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य देश राज, विपिन कुमार, अनीला चौहान, उप प्रधानाचार्य दलीप, देवेंदर चौहान, दून देहरिया उच्च पाठशाला के मुख्य अध्यापक प्रेम चौहान, प्रवीण शर्मा, कमलेश चौहान सहित विभिन्न विद्यालयों से आये अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago