ई-पेपर

साहित्य मनुष्यता की जिंदा रखने का माध्यम: डा स्नेही

ठियोग तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टीयाली में भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिमला जिले के साहित्यकारों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और अपनी रचनाएं पढ़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कवि एवं साहित्यकार डॉ सत्यनारायण स्नेही ने कहा कि साहित्य मनुष्यता को जिंदा रखने का एक सशक्त माध्यम है, साहित्य पहले सत्य से अवगत करवाता है फिर सचेत करता है और साथ ही आनंद देता है। कार्यक्रम आयोजक जिला भाषा अधिकारी अनिल हार्ट ने कहा की विभाग बच्चों में साहित्यिक अभिरुचि पैदा करने के लिए ग्रामीण स्तर के शिक्षण संस्थानों में इस तरह के आयोजन करता है ।प्रधानाचार्य तजिंदर कौर ने कहा कि ग्रामीण स्कूलों में विद्यार्थियों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इस तरह के कार्यक्रम इन प्रतिभाओं को निखारने में सहायक सिद्ध होते हैं। चर्चित कवि दिनेश शर्मा ने स्लेट और स्वप्न कविता द्वारा कविता की सार्थकता स्पष्ट की ।कवि देशराज ने सिमटी दुनिया कविता प्रस्तुत की ,साथ ही दीप्ति सारस्वत ने आधी छुट्टी कविता द्वारा विद्यार्थियों की वाह वाही लूटी। विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों में उषा सोना, अंजलि और स्वप्निल सूरयान ने प्रभावी कविता पाठ किया। टियाली स्कूल में व्याख्याता और कार्यक्रम के संयोजक लायकराम शर्मा ने कुशल संचालन किया और पाठशाला के विद्यार्थियों में इशिता,निशिका, गायत्री, सुरक्षा , गरिमा , अंकिता इत्यादि ने सस्वर कविता वाचन  किया

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago