Uncategorized

संगडाह व नौहराधार जिला सिरमौर में मॉक ड्रिल व जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान “समर्थ-2024” के अंतर्गत डी.डी.एम.ए. सिरमौर (हि.प्र.) के सहयोग से होमगार्ड और अग्निशमन विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,

नाहन: उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार आज वीरवार को आपदा जोखिम न्यूनिकरण “समर्थ -2024″ सुरक्षित निर्माण अभ्यास” के अवसर पर डी.डी.एम.ए. सिरमौर, होमगार्ड चतुर्थ बटालियन, नाहन और अग्निशमन केंद्र, नाहन की संयुक्त टीमों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, संगडाह व नौहराधार जिला सिरमौर में संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
जिसमें संयुक्त रूप से लगभग 490 प्रतिभागियों/विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं, जीवन रक्षक कौशल के बारे में जागरूक किया गया और मॉक ड्रिल भी करवाई गई। होमगार्ड टीम का नेतृत्व प्लाटून कमांडर, नरेश कुमार ने किया। अंत में प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, संगडाह व नौहराधार, जिला सिरमौर ने सभी बचाव दल, अग्निशमन दल का आभार व्यक्त किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर, हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रायोजित राज्य व्यापी जन जागरूकता अभियान “समर्थ -2024” के अंतर्गत इस बहुमूल्य प्रशिक्षण -सह- जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए स्कूल की टीम और उनके पूरे स्टाफ व छात्रों को बधाई दी।
इस अवसर पर इस स्कूल के सभी छात्र, शैक्षिक व गैर-शैक्षिक स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago