Uncategorized

दादाहू बाजार मे अतिक्रमण व ट्रैफिक व्यवस्था को जल्द किया जाएगा दुरुस्त

पुलिस थाना श्री रेणुका जी में रोड सेफ्टी क्लब की एक विशेष बैठक थाना प्रभारी प्रियंका चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से दादाहू बाजार मे अतिक्रमण व ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने बारे विचार विमर्श किया गया। इस बैठक मे ददाहू बाजार में सुबह 8:15 से 9:15 तक गाड़ियों की लोडिंग व अनलोडिंग नहीं होगी साथ ही सायं 2:30 से 3:30 व 4:45 से 5:45 तक भी गाड़ियों की लोडिंग व अनलोडिंग नहीं होगी ।ददाहू बाजार में पुलिस गुमटी के पास जो खाले के ऊपर एम्बुलेंस रोड बना है उसे पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा । थाना श्री रेणुका जी से श्री रेणुका जी बांध कार्यालय तक नाहन रोड के दोनों तरफ गाड़ियों की पार्किंग नहीं होगी ।प्रेशर हॉर्न व तेज गति वाले दोपहिया वाहन चालकों पर अंकुश लगाया जाएगा ।मेला श्री रेणुका जी के दौरान बेड़ोन गांव से ही मुख्य पैदल मार्ग निकलता है इसलिए रात के समय यहां पुलिस कर्मचारीयों की ड्यूटी लगाई जाएगी । मेला श्री रेणुका जी के दौरान जब शोभायात्रा आती है तब देवशिला के नजदीक शोभायात्रा के दौरान यातायात बंद कर दिया जाएगा । ददाहू बाजार में पीली पट्टी (Yellow Line) लगाने हेतु जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा। तीखे मोड़ों पर शीशे लगाए जाएंगे ।
इस बैठक में ग्राम पंचायत प्रधान पंकज गर्ग जी ,RVN स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेंद्र ठाकुर नवदुर्गा आईटीआई बेड़ोन के प्रबंध निदेशक इंद्रप्रकाश गोयल , पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह व्यापारी राजन गोयल नरेश गोयल ,भारत भूषण ,एडवोकेट वरुण शर्मा ,पत्रकार योगेंद्र अग्रवाल, दीपक जोशी अमित अग्रवाल , हेमंत चौहान व मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह तथा अन्य सदस्यों ने भाग लिया।सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए बैठक संपन्न हुई

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

4 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

4 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

5 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

6 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

8 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

9 hours ago