Uncategorized

राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

आज जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त एवं अध्यक्ष मेला समिति किन्नौर महोत्सव डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में महोत्सव की तैयारियों को लेकर सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 30 अक्तूबर, 2024 को मिनी स्टेडियम रिकांग पिओ में किया जाएगा जबकि मेले का समापन 02 नवम्बर, 2024 को माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
बैठक में मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा सौंपे गए कार्य को अधिकारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले की टिकटों का आबंटन समय पर सुनिश्चित करें ताकि मेले के सफल आयोजन के लिए आय का सृजन हो सके।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में मिस-किन्नौर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा इसके सफल कार्यान्वयन के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मिस-किन्नौर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी किन्नौर जिला की मूल निवासी होनी चाहिए तथा आयु 16 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर, 2024 तक रखी गई है तथा आवेदनकर्ता को अपना आवेदन जिला लोक सम्पर्क कार्यालय अथवा उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाना होगा।
मिस-किन्नौर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को 31 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार तथा तृतीय को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

23 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

24 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago