Uncategorized

नाथपा झाकड़ी परियोजना द्वारा ब्रोनी खड्ड के आसपास चलाया गया स्वच्छता अभियान

सुरजीत नेगी/ रामपुर बुशहर। एसजेवीएन लिमिटेड नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा राजकीय महाविद्यालय रामपुर की ” इक्नोमिक सोसाइटी” अर्थशास्त्र विभाग के साथ मिलकर “स्वच्छता ही सेवा-2024” पखवाड़ा के अर्न्तगत झाकड़ी ब्रौनी खड के पास सफाई अभियान चलाया गया । छात्रों ने झाकड़ी के पास स्थित इस क्षेत्र में लंबे समय से एकत्रित कूड़े को उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया व छात्र एवं युवा ही समाज की चेतना को जागृत करवाने में अहम भूमिका निभाते है, तथा एक विकसित व सजग समाज की नीव रखते है, इस बात की मिसाल पेश की। इक्नोमिक सोसाइटी के 94 छात्रों ने इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया व लगभग 4 टन कूड़ा एकत्रित करके निष्पादन के लिए भेजा। इस स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप सें परियोजना प्रमुख , कार्यकारी निदेशक श्री मनोज कुमार, महाप्रबंधक व डैम इंचार्ज नाथपा श्री संदीप कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सी. एस. आर श्री बृज राज उपाध्याय एवं इंजीनीयर पवन कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही इकनोमिक सोसाइटी अर्थशास्त्र विभाग राजकीय महाविद्यालय रामपुर के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल वर्मा, सलाहकार व सहायक आचार्य डॉ. सतपाल खून्द , प्रो. पुष्पा गोस्वामी , स्थानीय पंचायत उप प्रधान श्री विशाल मेहता तथा पंचायत के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

34 minutes ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

1 hour ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

1 hour ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

3 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

5 hours ago

उपायुक्त किन्नौर ने  वाइब्रेंट विलेज ‌ योजना के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज…

5 hours ago