मुख्य समाचार

पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन ।

निशेष शर्मा (संवाददाता राजगढ़) : राजगढ़ में पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन राजगढ़ में किया गया। जिसमे बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ के वृत्त पर्यवेक्षक कृष्णा माल्टा, प्रेम लता, बिमलेश शर्मा प्रोमिला शर्मा, बाला देवी, सुरक्षा शर्मा एवं सतिंदर कौर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 75 महिलाओं ने भाग लिया। मुख्यातिथि डॉ० दीपिका ने एनीमिया पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी और पौष्टिक आहार की महत्ता के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय से इंदु वर्मा ने एन०आर०एल०एम० के माध्यम से महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही स्वयं रोजगार की योजनाओं के बारे में बताया।
एफ०पी०ओ० की कार्यकारी अधिकारी मोनिका ठाकुर ने लघु किसान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे बताया महिलाओं की जानकारी दी कि किस प्रकार छोटे किसान महिलाएं सीधे अपने उत्पादों को मंडी तक पहुंचा सकते है।
सर्वप्रथम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ । तत्पश्चात मुख्यातिथि डॉ० दीपिका, बाल विकास परियोजना के अधिकारियों के द्वारा पोषाहार सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया । इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा संतुलित पोषाहार, मोटे अनाजों व पारंपरिक व्यंजनों के महत्व बारे में जन समूह को अवगत कराया। उन्होंने ये भी बताया कि पोषण माह मनाने यही उ‌द्देश्य है कि लोग सही पोषण ले ताकि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे तथा हमारे शरीर में कोई बीमारी न हो जिला बाल संरक्षण इकाई से कुलदीप ने संरक्षण इकाई के द्वारा बच्चों के संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त कृष्णा, पर्यवेक्षक ने बाल विकास परियोजना के माध्यम से महिला बाल विकास विभाग के ‌द्वारा चलाई जा रही योजनाओं मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्य मंत्री सुख शिक्षा योजना, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्या मंत्री शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओ के बारे में भी अवगत कराया । इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ पोषण आधारित गीतों के माध्यम से जागरुकता सन्देश दिए गोद भराई तथा बच्चो का वजन व लम्बाई की जाँच भी की गयी। स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा के द्वारा जन समूह को बच्चों के स्वास्थ्य निगरानी बारे में जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिविर को यादगार बनाया गया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 hour ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago