Categories: Uncategorized

उपायुक्त किन्नौर ने  वाइब्रेंट विलेज ‌ योजना के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ उपायुक्त कार्यालय सभागार में वाइब्रेंट विलेज योजना की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ‌ जिलाधीश किन्नौर ने जनजातीय जिला किन्नौर के सीमावर्ती व दूर-दराज पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई, 

जिनमें ‌ पूह उपमंडल के 

 गांव चूलिंग में ‌ संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य, सुमरा पंचायत के प्रवेश द्वार, नेसंग पंचायत में पुल निर्माण, सरहद वन वाटिकाएं, छितकुल में बस स्टैंड व इको-पार्क और लियो गांव में मेडिटेशन केंद्र के निर्माण कार्य की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा अन्य ‌ विकास कार्यों पर  विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देने के निर्देश दिए ‌ ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके और ग्रामीण अधोसंरचना विकास के द्वारा स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। 

‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि ‌ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ‌ के प्रयासों से ‌ केंद्र सरकार ने शिपकी ला ‌से चीन के ‌ बीच व्यापार ‌ करने की स्वीकृति प्रदान की जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

बैठक में आदेशक होम गार्ड ‌ प्रथम वाहिनी  सुरेश कुमार, परियोजना अधिकारी आई.टी.डी.पी घनश्याम दास शर्मा, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के उप-आदेशक कुलिस आनंद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश नेगी, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, खंड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा, अधिशाषी अभियंत जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ललित जरयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

22 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago