Uncategorized

अरलु तथा गतलोग के 1003 लोग होंगे लाभान्वित – विनय कुमार


नाहन( हेमंत चौहान) – विधानसभा उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार ने आज संगडाह विकास खंड की ग्राम पंचायत भाटन-भुजौंड के अरलु में उठाऊ पेयजल योजना का विधिवत उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस उठाऊ पेयजल योजना का निमार्ण कार्य जल शक्ति विभाग द्वारा किया गया जिस पर 68 लाख 25 हजार रुपए का व्यय आया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के कार्यान्वयन से इस पंचायत के अरलु तथा गतलोग के 1003 लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के एक्सईएन और एसडीओ अनिल चौहान के अलावा स्थानीय लोगों, महिला मंडल गतलोग, एस सी बस्ती महिला मंडल ने भी मुख्य अतिथि को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इसके उपरांत विधानसभा उपाध्यक्ष ने पंचायत भवन भाटन-भुजौंड में लगभग 10 लाख रुपए से निर्मित सामुदायिक केन्द्र पंचायत भवन का भी विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य विकास करना है और विकास में हमारी भूमिका तेज रहेगी तथा स्वच्छ रहेगी। उन्होंने कहा कि संगडाह से डेबरधाट तक सड़क का टैंडर हो चुका है तथा इसका कार्य प्रगति पर है।
इसके अतिरिक्त डेबरधाट से सेर-तनदुला सड़क को भी प्राथमिकता मे डाला जा चुका है।उन्होंने कहा कि डेबरा खड्ड से उठाईं जाने वाली पेयजल योजना को भी प्राथमिकता मे डाल दिया जाएगा। उन्होंने कृषि केन्द्र में तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र में शीघ्र कर्मचारी उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर तपेंदर चौहान अध्यक्ष रेणुका कांग्रेस मंडल, मित्र सिंह तोमर महासचिव ब्लाक कांग्रेस कमेटी, तेजेन्द्र कमल अध्यक्ष पंचायत समिति, अजय भारद्वाज अध्यक्ष युवा कांग्रेस मंडल रेणुका, परीक्षा शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत भाटन-भुजौंड, एसडीएम संगडाह सुनील कायथ, एक्सईएन आइपीएच अजय वर्मा, बीडीओ, सीडीपीओ के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न महिला मंडल भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

57 minutes ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

2 hours ago

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

18 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

20 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

21 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

24 hours ago