नाहन (हेमंत चौहान) : उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज नाहन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित व्यक्तियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा की जिला सिरमौर में 14 से 02 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जायेगा ताकि समाज के हर वर्ग को सफाई के प्रति सजक किया जा सके और स्वच्छता के महत्व को गांव गांव तक पहुंचाया जा सके । उन्होंने कहा की गंदगी को दूर करके अपने देश की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा की स्वच्छता की ओर बढ़ाया गया हर एक कदम भारत को स्वच्छ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।उन्होंने कहा की जिला सिरमौर में स्वच्छता ही सेवा अभियान से महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के साथ विकसित भारत के सपने को दिशा प्राप्त होगी, जिसमें हम सब स्वच्छता को अपनाकर अपना अहम योगदान सुनिश्चित कर सकते है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अभिषेक मित्तल, स्वच्छता रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ संवय सहयता समूह, विभीन्न विभागों के अधिकारी एवम कर्मचारी भी उपस्थित थे।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…