Categories: Uncategorized

नारग में पोषण माह 2024 के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन

निदेशालय महिला एवम बाल विकास हिमाचल प्रदेश के अधीन संचालित बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद द्वारा नारग में पोषण माह 2024 के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता दीपक चौहान ,बाल विकास परियोजना अधिकारी , पच्छाद द्वारा किया गया जिसमें नारग 1 व 2 के वृत पर्यवेक्षक सरला कुमारी,आदित्य सहित 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवम महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एनीमिया कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें 18 वर्ष तक के 12 किशोरी एवम किशोरियों के एनीमिया व स्वास्थ्य की जांच की गई।दीपक चौहान द्वारा सर्वप्रथम पोषाहार सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तत् पश्चात अपने अभिभाषण में संतुलित पोषाहार के सेवन किए जाने बारे महत्व को आगंतुकों को अवगत करवाया । उन्होंने ये भी बताया कि पोषण माह मनाने का केवल यही उद्देश्य है कि लोगों अपने खान पान में सुधार लाए ताकि उनके शरीर में प्रतिरक्षा बढ़े ताकि रोगों से रोकथाम हो सके उन्होंने अपने संबोधन में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सुखाश्रये योजना,मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना बारे अवगत करवाया।उन्होंने बताया कि सरकार अनाथ,अर्धनाथ बच्चों के उत्थान हेतु दृढ़संकल्प है।सरला कुमारी ,वृत पर्यवेक्षक द्वारा विभाग द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की ।जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय से पधारी वीना कुमारी ने फोस्टर केयर, स्पॉन्सरशिप,बलात्कार पीड़ित महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं के बारे में बतलाया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पोषण आधारित गीतों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिए एवम आगंतुकों द्वारा नृत्य इत्यादि करके रंगाराग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिविर को यादगार बनाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

16 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

18 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

19 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

22 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

22 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

22 hours ago