Uncategorized

राजगढ़ और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के साथ मेरा भावनात्मक सम्बन्ध : शिक्षा मंत्री

राजगढ़(पवन तोमर) प्रदेश सरकार द्वारा पूरे बजट का 17 प्रतिशत बजट शिक्षा पर व्यय किया जा रहा है | राजगढ़ और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के साथ उनका भावनात्मक सम्बन्ध रहा है और यह हिमाचल निर्माता यशवंतसिंह परमार की कर्मभूमी रही है | यह उदगार प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरगाँव में शिक्षा खंड राजगढ़ की छात्र वर्ग की अंडर 19 खेलकूद व् सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किये | उन्होंने कहा कि शिमला और जिला सिरमौर की सीमाएं साथ लगती है और सिरमौर के साथ हमारी संस्कृति, सभ्यता और प्राचीन इतिहास जुड़ा है | उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र के लिए उनके विभाग से सम्बन्धित कार्यो को प्राथमिकता दी जायेगी | उन्होंने खाली पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया | उन्होंने इस प्रतियोगिता मे विजेता रही टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता में अव्वल रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया | इस अवसर पर उन्होंने राजकीय प्राइमरी स्कूल रुग के भवन के लिए 8 लाख रुपए स्वीकृति प्रदान की। इस प्रतियोगिता में 27 उच्च व कनिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के लगभग 418 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्कूल का ख़िताब राजगढ़ स्कूल के नाम रहा | राजगढ़ स्कूल खो-खो में विजेता तथा दुधम मतियाना उपविजेता रहा | बालीबाल में सनियो दीदग स्कूल ने प्रथम स्थान व् कोटला मांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | बेड मिन्टन में सनौरा विजेता व् राजगढ़ उपविजेता बना | योगा में सनौरा विजेता व् दुधम मतियाना उपविजेता , कुश्ती में फागू विजेता तथा जदोल टपरोली उपविजेता बने | सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य में राजगढ़ स्कूल प्रथम व् देवठी मझगाँव द्वितीय रहा | भाषण में गुरुकूल पीच वैली स्कूल के काव्यांश ठाकुर ने पहला व् पी एम् श्री विद्यालय राजगढ़ के दीपक चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया | सुगम संगीत में गुरुकूल पीच वैली स्कूल राजगढ़ के सार्थक ने प्रथम व् पी एम् श्री स्कूल राजगढ़ के आर्यन ने दूसरा स्थान झटका | शास्त्रीय संगीत में राजगढ़ स्कूल के आर्यन अव्वल रहे | संस्कृत शलोक और संस्कृत गीतिका दोनों में राजगढ़ के कृष्ण चंद विजेता रहे | समूहगान में गुरुकूल स्कूल राजगढ़ प्रथम व् पी एम् श्री स्कूल राजगढ़ द्वितीय , वन एक्ट प्ले में राजगढ़ स्कूल प्रथम तथा ओर्केस्ट्रा में गुरुकूल स्कूल राजगढ़ अव्वल रहा |

Himachal Darpan

Recent Posts

खज्जियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में महिला

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…

17 hours ago

धमकाकर अवैध वसूली करने के मामले में सिरमौर पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नकद एवं दो महंगी शराब की बोतलें बरामद।

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…

18 hours ago

चंबा के राजणी गांव के पास खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत, दो घायल

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…

22 hours ago

सनौरा चौक के पास पुलिस की कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…

1 day ago

नैनाटिक्कर क्षेत्र में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध शराब और बीयर बरामद

निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

समारोह से लौट रहे थे 6 दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता!

नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…

1 day ago