Uncategorized

“राष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में खेल प्रतियोगिता का आयोजन


सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर: राष्ट्रीय खेल दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जो खेल भावना का जश्न मनाता है और सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। भारत में 29 अगस्त को महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है । अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छी समझ जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान हैं। इन दोनों की प्राप्ति के लिए जीवन में सभी को खेल खेलना आवश्यक है। खेल खेलने से मनुष्य को संघर्ष करने की आदत लगती है। जीवन में जय-पराजय को आनंदपूर्ण ढंग से लेने की महत्त्वपूर्ण आदत खेल खेलने से ही आती है । राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य सभी को चरित्र निर्माण में खेलों के महत्व की याद दिलाना तथा उनके जीवन में अनुशासन लाना है।

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा निगम मुख्यालय, शिमला के निर्देशानुसार देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 26 अगस्त से 31 अगस्त, 2024 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा । इसका आगाज़ आज 27 अगस्त, 2024 को एनजेएचपीएस खेल मैदान,
झाकड़ी में कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार द्वारा सभी को ‘फिट इंडिया’ शपथ दिलाकर किया गया । इस मूवमेंट का उद्देश्य व्यवहार में बदलाव लाना और शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय जीवनशैली की ओर बढ़ना है । इस कार्यक्रम में ऑफ़िसर्स लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमति अनामिका कुमार भी सादर उपस्थित रहीं ।

इसके उपरांत खेलों की शुरुआत करते हुए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए किया गया जो काफ़ी रोमांचकारी था । इसमें पुरूषों एवं महिलाओं की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता दर्ज की ।

इस उपलक्ष्य पर सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे । सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर मुख्यातिथि श्री मनोज कुमार द्वारा उनकी हौंसला-अफजायी की गई ।

समारोह के अंत में विभागाध्यक्ष मानव संसाधन, श्रीमती ईशा नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया व सभी प्रतिभागियों को खेल में भागीदारी पर बधाई दी 

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

19 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

20 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

20 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

21 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

21 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

21 hours ago