मुख्य समाचार

राजगढ़ क्षेत्र की रंजना चंदेल का दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में प्रवेश

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

राजगढ़ की रंजना चंदेल ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (CUET) की परीक्षा उतीर्ण करके दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज में प्रवेश पाया है | जानकारी के अनुसार रंजना ने ये परीक्षा बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में उतीर्ण की है | बेटी की इस सफलता से परिवार वाले बहुत खुश हैं | जानकारी के मुताबिक रंजना चंदेल उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत ठौड़ निवाड़ के गाँव रेहड़ी गुसान की रहने वाली है | रंजना के पिता खजान सिंह चंदेल जिनका निधन हो चुका है और माता सत्या चंदेल गृहणी है | रंजना ने अपनी दसवीं की पढ़ाई राजकीय उच्च विद्यालय ठौड़ निवाड़ से की है और बारहवीं की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन से की है | बारहवीं की पढ़ाई के बाद अच्छी यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने के लिए दिन रात मेहनत करके रंजना ने ये परीक्षा पास की है | वहीं अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, अध्यापकों और बड़े भाई सुनील ठाकुर को दिया है | रंजना ने सभी को यही संदेश दिया है कि खूब मेहनत करें और कभी भी उम्मीद मत छोड़ें | अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात मन लगा कर पढ़ाई करें, सफलता एक दिन अवश्य मिलती है |

Himachal Darpan

Recent Posts

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

18 hours ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

2 days ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

2 days ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

2 days ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

2 days ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

2 days ago