मुख्य समाचार

शिमला :अतिरिक्त उपायुक्त ने किया विक्री केंद्र का शुभारंभ।

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट ),

अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने पंचायत भवन शिमला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हस्तनिर्मित राखी उत्पाद बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रक्षा बंधन त्योहार के मद्देनजर हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर पर्यावरण अनुकूल संदेश प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा यह एक अत्यंत सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण हमारे समक्ष है कि किस तरह से महिलाएं एकत्रित होकर व्यावसायिक उत्पादों को तैयार कर रही है। अभिषेक वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, ऋण, वित्तीय सहायता, पैकेजिंग एवं एक अच्छा मार्केटिंग प्लेटफार्म जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है ताकि महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि राखी के इस पर्व पर ग्राहकों को इन स्टॉल पर आवश्यक रूप से खरीदारी करनी चाहिए ताकि इन महिलाओं का मनोबल बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने लगाए गए स्टॉल में जाकर तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन भी किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अतिरिक्त उपायुक्त को राखियां भी बांधी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रुचि ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

22 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago