मुख्य समाचार

शिमला : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ने समेज में राहत कार्यों का लिया जायजा

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने रामपुर के झाकड़ी के समीप समेज गांव में चल रहे राहत व पुनर्वास कार्यो का जायजा लिया। पिछले 08 दिनों में स्थानीय विधायक द्वारा बाढ़ पीढ़ित क्षेत्र का यह चौथा दौरा है। उन्होने प्रशासन द्वारा चलाएं जा रहे सर्च ऑप्रेशन का भी जायजा लिया और पीढ़ित परिजनों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत व पूनर्वास कार्यो का फीडबैक लिया। उन्होंने राहत व पुनर्वास कार्यो में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का भी हौसला बढाया और ज़रूरत अनुसार अधिक मशीनरी या उपकरण उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होने बिजली आपूर्ति व सड़क निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया और इन्हे जल्द बहाल करने के निर्देश दिये। उप-मण्डलाधिकारी (ना0) रामपुर निशांत तोमर ने अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग को प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत व पुनर्वास कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान मोहन लाल कपाटिया ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत व पुनर्वास कार्यों की सराहना की ओर सरकार का धन्यवाद किया। इस दौरान अध्यक्ष पंचायत समिति रामपुर आशीष कायथ, सब डिविजनल पुलिस अधिकारी रामपुर नरेश शर्मा, बीडीसी सदस्य सुदेश कुमार के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

22 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

23 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

23 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

1 day ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

1 day ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

2 days ago