Categories: Uncategorized

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोटखाई पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए मादक पदार्थ, अवैध हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 29.03.2026 को पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा नंबर की एक काले रंग की टाटा सफारी में सवार दो व्यक्ति महासू की ओर से कोकूनाला की तरफ मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर महासू सड़क पर कोकूनाला के समीप पुराने पुल के पास नाकाबंदी स्थापित की गई।

कुछ समय पश्चात उक्त वाहन को आते हुए देखा गया। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर चालक ने वाहन को तेज गति से नाके से निकालने का प्रयास किया तथा मौके पर खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने वाहन को आगे-पीछे कर भागने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को काबू कर लिया।

वाहन में दो व्यक्ति सवार पाए गए, जिनकी पहचान रूवल चौहान पुत्र राजिन्द्र चौहान निवासी गांव ठकरोट, डाकघर वगाहर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष तथा रमनजीत सिंह पुत्र श्री गुरमीत सिंह, निवासी सन्नी एन्क्लेव, सेक्टर-125, खरड़, जिला एसएएस नगर मोहाली (पंजाब), उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है।

स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी लेने पर कंडक्टर सीट के पीछे रखे एक बैग से एक अटैची बरामद हुई, जिसमें से एक पिस्टल (PIETRO BERETTA), दो गैस सिलेंडर (पिस्टल से संबंधित), एक शीशी जिसमें पिस्टल के छर्रे थे, एक छोटा चाकू, 6.15 ग्राम क्रिस्टल मेथ (आईस) तथा 2.25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोटखाई में धारा 109, 115(2), 3(5) बीएनएस, धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

मामले के प्रत्येक पहलू पर गहन जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

14 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

14 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

14 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

22 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

22 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago