मुख्य समाचार

शिमला : समेज में प्रभावित परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन किये प्रदान

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

समेज में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किये गए। यह जानकारी खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील मेहता ने दी | उन्होंने बताया कि गत देर सायं रामपुर में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देशों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र समेज के 27 परिवारों को आज गैस सिलेण्डर, पाईप, रेगुलेटर व चुल्हा प्रदान किये। उन्होने बताया कि जिन्हें रसोई गैस सिलेंडर उपकरणों सहित दिया गए हैं उनमें प्रीतिका पत्नी नीरज, प्रेम लता पत्नी मोती राम, सूरज पुत्र देवेंद्र कुमार, पूरण चन्द पुत्र कौल राम, गोपाल सिंह पुत्र बहादुर सिंह, आलोक पुत्र पुरुषोत्तम, प्रभात पुत्र पुरुषोत्तम, बाकेषि राम पुत्र भीमि राम, राकेश पुत्र चंद्र सिंह, गोपाल सिंह पुत्र मेहर सिंह, ऊषा देवी पत्नी मनोज कुमार, राकेश पुत्र दिला राम, राजेश पुत्र सुरत राम, चमन दास पुत्र कौल राम, भगवान दास पुत्र कौल राम, संतोष कुमार गांव सुघा, मोहन लाल पुत्र मेहर, सुभाष चन्द पुत्र संगत राम, बलदेव पुत्र कायथ राम, पवन पुत्र भाग चन्द, चतर सिंह पुत्र वीर सिंह, रमेश कुमार पुत्र राम चन्द गांव, रविंद्र पुत्र मेहर सिंह, चंद्र सिंह पुत्र मेहर सिंह, अशोक पुत्र कौल राम, बहादुर सिंह पुत्र क्रीति राम और अजय पुत्र दिला राम शामिल है। उन्होने बताया कि जो प्रभावित परिवार आज छुट गए है उन्हें भी जल्द रसोई गैस सिलेण्डर प्रदान कर दिए जायेंगे।  इस दौरान स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान मोहन लाल कपाटिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

1 day ago