मुख्य समाचार

किन्नौर : 12 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचार में आयोजित किया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर के निचार उपमण्डल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचार में 12 अगस्त, 2024 से एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सघन अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा द्वारा किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से आरंभ होने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि किन्नौर जिला के लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर व निःशुल्क उपचार उपलब्ध हो सके। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों को मुफ्त दवाईयां भी प्रदान की जाएंगी। डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में छाती का एक्स-रे, रक्तचाप की जांच, हीमोग्लोबिन, टी.बी., एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, यौन संचारित रोग व मधुमेह जैसे रोगों की निःशुल्क जांच की जाएगी तथा जिन लोगों को उपचार की आवश्यकता होगी उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ लाकर किया जाएगा।
उन्होंने जिला के सभी लोगों से अपील की है कि वे इन निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं तथा उनके घर-द्वार के निकट उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

17 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

20 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

23 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago