मुख्य समाचार

सिरमौर : राष्ट्रपति भवन में छाई सिरमौरी हाटी की नाटी

राजगढ (निशेष शर्मा /संवाददाता),

अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार व वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्टर जोगेंद्र हाब्बी ने प्रैस को जारी बयान में बताया कि राष्ट्रपति भवन दिल्ली में महामहिम राज्यपालों का सम्मेलन हुआ जिसमें भारतवर्ष के सभी राज्यों के राज्यपाल पधारे हुए थे। इस राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन में देश के अनेकों राज्यों के शीर्ष सांस्कृतिक दलों को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के सहयोग से सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया। हिमाचल प्रदेश के चुडेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मण्डल के कलाकारों ने इस सम्मेलन में सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति दी।
इस सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए लगभग चार सौ लोक कलाकारों की एक कोरियोग्राफ प्रस्तुति तैयार करवाई गई। सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं उत्तर पूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ प्रसन्ना गोगोई द्वारा तैयार करवाई गई भारतवर्ष की विशुद्ध लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुति 2 अगस्त की रात्रि राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में प्रदर्शित की गई। सांस्कृतिक प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे चूड़ेश्वर मण्डल जालग, पझौता के कलाकारों ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित कलाकार गोपाल हाब्बी के नेतृत्व में सिरमौरी नाटी का प्रदर्शन किया जिसमें लोककलाकारों ने रिहाल्टी गी नृत्य मुंजरा नाटी तथा रासा नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी महामहिमों की खूब तालियां बटोरी। इस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्म के अलावा उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ तथा सभी राज्यों के राज्यपालों ने सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। कार्यकम् का शुभारम्भ हिमाचल के सुषिर लोकवाद्य करनाल वादन से किया गया जिसके साथ अन्य राज्यों के लोकवादकों ने भी अपने-अपने लोकवाद्यों पर मंगलध्वनि आरम्भ की तथा इसी के साथ ही सभी राज्यों की संस्कृति से अतिथिगण रू-ब-रू हुए। चुडेश्वर सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों में सुप्रसिद्ध लोकगायक रामलाल वर्मा बांसुरी वादक देवी राम करनाल वादक रविदत ढोलक वादक संदीप के अलावा लोकनर्तक गोपाल चमन अनु किरण आरती रक्षा संतराम व मनमोहन आदि कलाकार शामिल थे। सभी कलाकारों ने राष्ट्रपति भवन में इस अति महत्वपूर्ण कार्यकम में सिरमौरी नाटी को प्रस्तुत कर बेहद प्रसन्नता जाहिर की।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

48 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

1 hour ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

4 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago