रामपुर (सुरजीत नेगी/सवांददाता),
समेज गांव में बादल फटने की घटना ने सभी को झंझोर कर रख दिया है । कुदरत के इस अनोखे कहर से हर कोई आहत है और प्रदेश कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है ।
इस दुख की घडी में कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने भी पीडितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से प्रशासन को जो भी मदद चाहिए, हर संभव करने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा । उन्होंने आहत होकर कहा कि इस प्राकृतिक आपदा ने अधिकतम अमूल्य जिन्दगियों को छीन लिया है, साथ ही साथ जीवन में भी अपार चुनौतियाँ पैदा कर दी हैं । आकस्मिक विपत्ति के समय में हम एकजुट होकर आपके साथ खड़े हैं । अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन, सुशील कुमार भी यहाँ की स्थिति पर पैनी नज़र बनाए हुए है और उनका भरपूर सहयोग हमें मिल रहा है । हमारी सीआईएसएफ की टीम त्रासदी स्थल पर उसी दिन से प्रशासन के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटी है और जान जोखिम में डालकर बाढ-पीडितों को बचाने की संभावनाओं को खोजा जा रहा है । इसके अतिरिक्त एसजेवीएन की सतलुज संजीवनी एमबूलेन्स सेवा पीड़ितों को चिकित्सीय सुविधा हेतु तैनात है ।रामपुर जल विद्युत परियोजना भी बागीपुल में हरसंभव मदद कर रही है । हमारी प्रार्थना है कि चम्भू देवता महाराज एवं भीमाकाली सरकार के साथ खड़ी है ।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…