मुख्य समाचार

शिमला : उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र में नवागंतुक छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम

शिमला(विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ़),

राजकीय महाविद्यालय संजौली में 2 अगस्त 2024 को बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, बी वॉक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम वर्ष के छात्रों को महाविद्यालय से परिचित करवाना था। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वन व महाविद्यालय के कुल गीत के साथ की गई । डॉक्टर पूजा दुलटा ने मंच संचालन करते हुए छात्रों को उनके विषय से संबंधित प्राध्यापकों से रूबरू करवाया। उसके पश्चात डॉक्टर कीर्ति सिंघा ने बीकॉम, बीएससी बी बी ए तथा बी वॉक के छात्रों को उनके पाठ्यक्रम व पाठ्यक्रम की चयन प्रक्रिया तथा क्रेडिट सिस्टम से अवगत करवाया। कीर्ति सिंघा ने पाठ्यक्रम के क्रेडिट सिस्टम तथा उनके चयन प्रक्रिया की जानकारी छात्रों को विस्तार पूर्वक दी। इन्होंने साल के अंत में ली जाने वाली परीक्षाओं की विधि पर भी प्रकाश डाला। एकेडमिक स्ट्रक्चर के बाद महाविद्यालय में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों की जानकारी महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर दीपक कपरेट ने दी। डॉक्टर शिवानी खत्री ने छात्रों के सांस्कृतिक, सृजनात्मक, सामाजिक, राजनीतिक जैसे विविध कौशलों के विकास हेतु बनाए गए एनएसएस, एनसीसी, रोवर एंड रेंजर, साहित्य परिषद, फोटोग्राफी, सपोर्ट जैसे विभिन्न क्लबों तथा इनकी गतिविधियों की जानकारी छात्रों को दी। महाविद्यालय में उनकी भूमिका तथा उनके महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ मोना शर्मा ने महाविद्यालय में चलाए जा रहे मेंटर्स प्रोग्राम की भूमिका तथा इसके लाभ पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। डॉ भारती शर्मा ने वूमेन सेल तथा डॉ अनुपम ने वैल्यू एडेड कोर्स की जानकारी नवीन छात्रों को दी। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ भारती भागड़ा ने छात्रों का महाविद्यालय में स्वागत किया। प्राचार्य ने प्रथम वर्ष के छात्रों को महाविद्यालय से संबंधित विविध गतिविधियों और महाविद्यालय के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago