मुख्य समाचार

किन्नौर : नाथपा झाकड़ी परियोजना ने जुलाई 2024 में 1222.170 मिलियन यूनिट का कीर्तिमान किया स्थापित

रामपुर,(सुरजीत नेगी /सवांददाता)

नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना ने ऊर्जा उत्पादन में नए मानक स्थापित किए हैं। निरंतर विद्युत उत्पादन की अग्रणीय भूमिका का निर्वहन करते हुए जुलाई 2021-22 में 1216.565 मिलियन यूनिट के अपने पिछले उच्चतम रिकॉर्ड उत्पादन को पार करते हुए 31 जुलाई, 2024 को सांय 8 बजकर 41 मिनट पर 1222.170 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पूर्व 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना ने दिनांक 29 जुलाई, 2024 को एक दिन में 39.554 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन करके दूसरा सबसे अधिक विद्युत उत्पादन का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया । कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने बताया कि चंभू देवता महाराज के आशीर्वाद से इस कीर्तिमान को स्थापित करने में 20 वर्ष 2 माह की अवधि लगी है व यह कीर्तिमान ही हमारी मंज़िल नहीं है, ये रिकॉर्ड कंचनजंगा को फतह करने जैसा है, अभी तो एवरेस्ट पाना बाकी है। उन्होंने इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार जी को भी वर्चुअली बधाई दी व उनके निरंतर सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया । उन्होंने नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष, विशेष तौर पर ओ एण्ड एम एवं बांध अनुरक्षण टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी व नित नए आयाम पाने के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया । इसी के साथ उन्होंने विद्युत मंत्रालय, भारत एवं हिमाचल सरकार, स्थानीय प्रशासन, सीआईएसएफ, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कर्मियों का भी धन्यवाद किया । नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारियों/कर्मचारियों इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। इस अवसर पर एसजेवीएन गीत भी स्सवर गाया गया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago