मुख्य समाचार

कुल्लू : मनाली में शिमला के चौपाल निवासी युवक की हत्या, बगीचे में मिला शब,आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू(पूजा ठाकुर/सवांददाता),

हिमाचल प्रदेश के मनाली में शिमला जिले के चौपाल निवासी एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव मनाली के साथ लगते अलेउ गांव के पास बगीचे में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक यहां एक होटल में सहायक प्रबंधक के तौर पर कार्यरत था। वहीं  पुलिस टीम जांच मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है। उधर एसपी कुल्लू ने बताया कि हत्या के प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियों क्रमश: राजीव कुमार (32 वर्ष) पुत्र अमर सिंह निवासी बजाथल डाकघर व तहसील नेरवा ज़िला शिमला तथा बीरबल (32 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी रोलिंग डाकघर तहसील पधर ज़िला मंडी को स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मनाली में प्रक्रिया अनुसार गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा अपराध को अंजाम देने में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए भरसक प्रयास जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

3 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

4 hours ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

4 hours ago

भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में भर्ती और सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल पर लगाम कसने…

7 hours ago

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago