मुख्य समाचार

कुल्लू : समेज की तबाही में 15 परिवार प्रभावित,स्कूल भी बहे,जिला प्रशासन पहुंचा मौके पर

कुल्लू(पूजा ठाकुर/सवांददाता),

जिला कुल्लू के निरमंड के समेज में गत दिवस बाढ़ से हुई तबाही के बाद जहां परिजन अपनो की तलाश में जुटे हैं वहीं जिला प्रशासन कुल्लू घटना स्थल पर पहुंच गया है। राहत व बचाव कार्य पिछले कल से ही जारी है। वहीं मौके पर अधिकारियों के साथ पहुंची डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने वहां जाकर राहत कार्यों का जायजा लिया और स्थानीयों लोगों की समस्याओं को भी सुना। इसके पश्चात डीसी कुल्लू ने बताया कि यहां पर राहत कार्य जोरों पर है और सभी अधिकारी यहां जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां 15 परिवार प्रभावित हुए हैं और उन्हें फौरी राहत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि यहां के दो स्कूल प्राइमरी व सीनियर सैकेंडरी स्कूल भी बहे हैं उन्हें सुचारू करने के लिए प्राईमरी स्कूल को महिला मंडल भवन में चलाया जाएगा जबकि सीनियर सैकेंडरी स्कूल को नजदीकी स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा जहां बैठने की सुविधा हो। गौर रहे कि समेज गांव जिला कुल्लू व शिमला की सीमा रेखा पर है और जिला मुख्यालय कुल्लू से काफी दूर है। जो नुकसान हुआ है वह जिला कुल्लू के क्षेत्र में हुआ है। जबकि पिछले कल यहां जिला प्रशासन शिमला पहुंचा था और आज जिला प्रशासन कुल्लू राहत कार्य देने पहुंच गया है। गौर रहे कि पिछले कल यहां श्रीखंड की पहाड़ियों पर बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ में समेज गांव वह गया था जिसमें 36 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago