मुख्य समाचार

शिमला : धनीराम शांडिल ने हीरानगर में निर्माणाधीन विशेष गृह का किया निरीक्षण

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल ने हीरानगर शिमला में मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के लिए विशेष गृह के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विशेष गृह का निर्माण कार्य लगभग 96 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर लोकार्पित किया जायेगा। भवन के निर्माण कार्य में लगभग 5 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि अब तक खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भवन में ग्रिल लगाने का कार्य अभी बाकी है। इसके साथ-साथ सड़क का निर्माण भी किया जाना हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को अन्य कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अन्य सभी कार्यों को भी जल्द पूर्ण किया जा सके।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने संप्रेक्षण गृह हीरानगर का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों से बातचीत की तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां पर आ रही समस्याओं को भी जाना तथा उनका निपटारा करने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टुटू का भी निरीक्षण किया तथा वहां की समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के उपरांत यहां पर कुछ समस्याओं का पता चला है। इस संदर्भ में उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी मशोबरा को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निदेशक ईसोमसा किरण भड़ाना, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ममता पॉल, जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान, तहसीलदार शिमला ग्रामीण रिशव शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), गौ माता के ऊपर हो रहे आत्याचार को लेकर…

3 hours ago

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

19 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

1 day ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

1 day ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

2 days ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

2 days ago