Categories: Uncategorized

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला।

ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार शाम करीब 5:50 बजे रोड रेज की एक गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की ऑडी कार (DL 10CZ 7071) में सवार दो पर्यटकों ने कथित रूप से गलत ओवरटेकिंग के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और कार सवारों ने स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के लिए पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु भी निकाली। घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे, आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमघाट चौक, ठियोग में नाका लगाया और संदिग्ध वाहन को सवारों सहित रोक लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विवाद की शुरुआत गलत ओवरटेकिंग को लेकर हुई थी।आरोपियों की पहचान:उज्ज्वल जैन (36), निवासी पंजाबी बाग, सहारनपुरसोहिल अरोड़ा (36), निवासी वसंत विहार, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशपुलिस द्वारा बरामद की गई पिस्तौल जैसी वस्तु जांच में एक साधारण चीनी निर्मित लाइटर निकली।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

11 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

11 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

11 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

18 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

19 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago