मुख्य समाचार

किन्नौर : नवजात शिशु को छः माह तक पिलाएं केवल माँ का दूध – डॉ. सोनम नेगी

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के शिक्षा एवं सूचना प्रभाग रिकांग पिओ द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत अम्बेडकर भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहली अगस्त से सात अगस्त तक किन्नौर में स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं को छः माह तक केवल स्तनपान कराने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा। जिला किन्नौर में स्तनपान कराने की प्रतिशत्ता 98 प्रतिशत है इसको शत-प्रतिशत करना है। जैसा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बताया जाता है कि माँ का पहला दूध बच्चे के लिए पहली वैक्सीन का काम करता है जो नवजात शिशु में रोग-प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए छः माह तक नवजात शिशु को केवल स्तनपान ही करवाएं। डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्तन कैंसर की बहुत कम सम्भवानाएं होती हैं और प्रसूति महिला को प्रसूति से हुए घाव भरने में सहायता मिलती है। स्तनपान कराने वाली महिला को अवसाद, मधुमेह इत्यादि बीमारियां होने का भी कम खतरा होता है। इस कार्यशाला में नारा-लेखन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें महिला मण्डल, स्वयं सहायता समूहों, महिला जन-प्रतिनिधियों, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं ने भाग लिया और एक लघु-नाटिका के द्वारा भी स्तनपान कराने का संदेश दिया गया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी द्वारा सम्मानित भी किया गया। जिला शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्वेषा नेगी ने भी इस अवसर पर स्तनपान कराने के फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा इसके सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के शिक्षा एवं सूचना प्रभाग से हेमलता, विभिन्न महिला मण्डलों, स्वयं सहायता समूहों, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago